टुंडी न्यूजNewsझारखण्ड
जाताखूंटी पंचायत में उज्ज्वला योजना के तहत 56 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन

मुखिया आशा मुर्मू ने किया वितरण, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- टुंडी | झारखंड जागरण संवाददाता
जाताखूंटी पंचायत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शुक्रवार को लाभुकों को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया श्रीमती आशा मुर्मू ने कुल 56 लाभुकों को गैस कनेक्शन प्रदान कर योजना का लाभ दिलाया।
इस अवसर पर मुखिया श्रीमती आशा मुर्मू ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिलेगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
उन्होंने आगे कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण वे लगातार सेवा कार्य कर पा रही हैं। भविष्य में भी इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेंगी।
बताया गया कि इससे पहले भी पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ शिविर लगाकर लोगों तक पहुंचाया गया है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने मुखिया के कार्यों की सराहना करते हुए आभार जताया।
इस वितरण कार्यक्रम में पंचायत उपमुखिया श्रीमती पुज्यंती देवी, उनके प्रतिनिधि श्री बाबूलाल मंडल, समाजसेवी श्री नुनू लाल मंडल, कृष्णानंदन सिंह एजेंसी के सदस्य, मुखिया प्रतिनिधि श्री शक्ति हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।














