गढ़ रघुनाथपुर PHC में डेढ़ करोड़ की लागत से अतिरिक्त भवनों का शिलान्यास

टुण्डी : पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत गढ़ रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में शनिवार को डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवनों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो और ज़िला परिषद सदस्या जेबा मरांडी संयुक्त रूप से शामिल हुए।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त भवनों के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा अपने ही प्रखंड में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को सस्ती, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसी उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास भी तेज किए जा रहे हैं।

इस परियोजना के तहत बनने वाले नए भवनों से मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
कार्यक्रम में ज़िप सदस्या जेबा मरांडी, झामुमो मंडल अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, सचिव दिनेश कुमार रजक, बसंत कुमार महतो, शत्रुघ्न मंडल, तपन मंडल, रफीक अंसारी, बाबुनाथ महतो, संवेदक प्रदीप कुमार चौरसिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।














