टुंडी के डंडाटांड में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा के खिलाफ कई तरह आग उगलें

- टुंडी
टुंडी प्रखंड के मनियांडीह थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत डंडाटांड खेल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह हुआ।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को खेल के आयोजकों द्वारा माला एवं र्शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया आज के इस सेमीफाइनल मैच में शगून ब्रदर्स भाटिन एवं आर एस एस बरवाअड्डा के बीच खेला गया जिसमें आर एस एस बरवाअड्डा ने शगून ब्रदर्स भाटिन को 4-1से पराजित कर फाइनल खिताब अपने नाम किया इस फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का खिताब संजय तुरी एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब राहुल बाउरी को दिया गया। प्रथम पुरस्कार विजेता आर एस एस बरवाअड्डा को 1,50,000 , तथा उपविजेता रहा भाटिन को द्वितीय पुरस्कार 100000 दिया गया जबकि तृतीय पुरस्कार बिरसा क्लब सुसनीलेवा को 50,000 तथा चौथे पुरस्कार 40,000 एम एस क्लब मयूरनाचना को देकर खेल का समापन किया गया।

खेल के समाप्ति पर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को खोखला करने वाले भाजपा से सावधान रहें एवं कोई भी भाजापाई क्षेत्रों में आयें तो उसे भगाने का काम करें इस पार्टी से गरीबों को कभी भलाई नहीं हो सकती यह पूंजीपतियों की पार्टी है सभी भाजपा के लोग एक तरफ और हमारे हेमंत सोरेन एक तरफ फिर भी हेमंत सोरेन ने इस भाजपा वालों के आगे घुटने नहीं टेका आज़ अगर देश को खतरा है तो इस भाजपा के लोगों से है इससे सावधान रहें। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो नेता फूलचंद किस्कू, कांग्रेस नेता असद कलीम, आनंद महतो, रजाउदीन अंसारी प्रवीण कुमार जायसवाल, सनातन सोरेन,आशा मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, मांझी हडा़म शिवबालक सोरेन, नाईकी हडा़म ठाकुर सोरेन,आकाश सोरेन, मनोज सोरेन, अनिल मुर्मू,अभिनाथ सोरेन,चान्दोलाल हेंब्रम, क्रांति मुर्मू, पूर्व मुखिया अब्दुल रशीद अंसारी, मुखिया जयनारायण मंडल,श्रवण टुडू,बुधन हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।















