टुण्डी विधायक द्वारा प्रवासी मजदूर की असामायिक मृत्यु होने पर परिजनों को पचास हजार रुपए का चेक सौंप कर दिया मानवता का परिचय

- टुण्डी
पूर्व मंत्री सह झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने आज़ शुक्रवार को प्रवासी मजदूर की असामायिक मृत्यु हो जाने पर श्रम एवं नियोजन विभाग धनबाद के द्वारा पचास हजार रुपए का चेक परिजनों को सौंप कर एक मानवता का परिचय दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार पूर्वी टुंडी प्रखंड के मोहलीडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर मोतीलाल टुडू मुंबई से दैनिक मजदूर के रूप में कार्य कर अपने गांव लौट रहा था तभी उसकी अचानक मृत्यु हो गई। ख़बर मिलते ही पूर्व मंत्री सह झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने श्रम एवं नियोजन विभाग धनबाद से संपर्क साधा और मृतक के परिजनों को आज़ पचास हजार रुपए का चेक सौंप कर मानवता का परिचय दिया। बताते चलें कि टुण्डी विधायक हमेशा दलित, पीड़ित, शोषित के पक्षधर रहे हैं तथा किसी भी संकटों में मदद के लिए लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का काम करते रहते हैं जिससे लोगों का इनके प्रति अटूट विश्वास जागृत हुआ़ है। मौके पर उनके निजी सचिव बसंत कुमार महतो समेत विभागीय अधिकारियों उपस्थित थे।









