News

‘फ्रेंड्स ऑफ राजसखी’ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वर्कशॉप का आयोजन

जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा शुक्रवार को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर मे ‘फ्रेंड्स ऑफ राजसखी‘ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वर्कशॉप का आयोजन राजीविका के राज्य मिशन निदेशक व ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव आशुतोष ए.टी. पेडणेकर की अध्यक्षता में किया गया।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट में प्रदेश से लगभग 160 इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। श्री आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि राजसखी एवं सोशल मीडिया के समन्वय से समाज सेवा के लिए महिला सशक्तिकरण को एक नया मंच प्रदान किया जा सकता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राज सखी और राजीविका का नाम प्रत्येक गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि राजसखी की महिलाएं एक वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ रूपये के उत्तम क्वालिटी के उत्पाद बनाती हैं। उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंसर्स अपनी सक्रियता से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। उन्होने इन्फ्लुएंसर्स को राजीविका केे प्रचार-प्रसार के लिए विभाग द्वारा हर संभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया।
राज्य के सभी जिलों से आये इन्फ्लुएंसर्स ने राजीविका के प्रचार-प्रसार हेतु बढ़ चढकर सहभागिता निभाने एवं राजसखी उत्पादों का सोशल मीडिया पर नियमित रूप से प्रचार-प्रसार करने का आश्वासन दिया।
वर्कशॉप में परियोजना निदेशक (प्रशासन) अजय कुमार आर्य, राज्य परियोजना प्रबंधक (प्रशासन) श्रीमती मीना नीरू तुलसीराम एवं राजीविका सोशल मीडिया टीम प्रभारी श्रीमती नीरू नरूका सहित राजीविका के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button