Short News

भारत स्काउट गाइड के रोवर-रेंजर्स ने लगाए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे

सीकर।   राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एस. एन. के. पी. महाविद्यालय के विज्ञान संकाय वाणिज्य संकाय कला संकाय के रोवर क्रू, टीम में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोवर रेंजर द्वारा पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीवों की सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार वर्मा ने रोवर रेंजर की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह अभियान छात्रों में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में रोवर लीडर हेमेंद्र सिंह राठौड़, ईश्वर चन्द बलाई,अंकित सैनी और रेंजर लीडर ऋचा गौर के नेतृत्व में रोवर रेंजर ने कॉलेज परिसर और आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाए और उन्हें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी ली।
इस अवसर पर रोवर रेंजर ने संदेश दिया कि गर्मी में सभी को पक्षियों और अन्य जीवों के लिए पानी उपलब्ध कराना चाहिए। स्थानीय नागरिकों और कॉलेज प्रशासन ने इस नेक कार्य के लिए रोवर रेंजर की प्रशंसा की। आगामी दिनों में अधिक से अधिक परिण्डे लगाए जाएंगे लोगों को प्रेरित करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button