Short News
सरदार नगर मे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा की मौजूदगी में भाजपा बूथ कार्यकारिणी का गठन किया

- बनेड़ा
उपखण्ड क्षेत्र के सरदार नगर मे भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बनेड़ा मंडल संगठन पर्व निर्वाचन अधिकारी आरती कोगटा ने मंडल बनेड़ा के सरदार नगर पंचायत के 3 बूथों पर कार्यकारणी गठन कर दिशा निर्देश एवं सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
मंडल महामंत्री शंकर कुमावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद बुथ अध्यक्षों को सक्रिय करनें के उद्देश्य को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आरती कोगटा ने तीनों बुथो के अध्यक्षों का चयनित किया गया। जिसमें देबी लाल कुमावत, शिवा माली ,व विनोद कुमावत को बुथ अध्यक्ष बनाये गये। इस आवश्यक बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया,वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी लाल सोनी,मंडल महामंत्री शंकर लाल कुमावत,मंडल उपाध्यक्ष सम्पत माली,सरपंच प्रतिनिधि मोहन लाल जाट, लादू लाल माली,बद्री लाल जाट,महावीर कुमावत,धर्मराज तेली,महावीर माली,दिनेश कुमावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे















