National News

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

बाली

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल बाली के द्वारा विजयादशमी पर्व के उपलक्ष में शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिला महामन्त्री हितेश माली ने बताया कि विजयादशमी के दिन पुरे भारत में हर साल रावण दहन के साथ शस्त्र पूजन होता है। इसी के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल बाली के द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। जिसमें दीप प्रज्वलित कर शस्त्रो की पूजा अर्चना कर आरती उतार कर तिलक किया और पुष्प चढाये।

IMG 20241012 WA0026

शस्त्र पूजन का बहुत महत्व है। शस्त्र पूजन करने से शत्रों में मौजुद शक्ति को ताकत मिलती है। इस बढ़ते कलयुग में शस्त्र पूजन करना अनिवार्य हो गया है। बहन बेटियों की रक्षा के लिए शस्त्रो की जरूरत कभी भी पड सकती है।

जिला अध्यक्ष भवरलाल वैष्णव ने कहा की सनातन धर्म में शस्त्रो का विशेष महत्व आदिकाल से चला आ रहा है। सनातन हिन्दू धर्म के अनुसार सतयुग त्रेतायुग में हर देवी देवताओ के पास एक शस्त्र जरुर होता था। जो असुरो का विनाश करने के लिए प्रयोग में लिया जाता था इन शस्त्रों में अपार शक्ति होती थी। शस्त्रो के बिना धर्म युद्ध भी संभव नहीं होता। जोधपुर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख लालाराम प्रजापत ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घरो में शस्त्र रखना चाहिए और शस्त्र पूजन करना चाहिए। हर घर में एक शस्त्र तो होना ही चाहिए।

कार्यकर्म में प्रांत गौ रक्षा प्रमुख लालाराम प्रजापत, जिला अध्यक्ष भवरलाल वैष्णव , जिला महामंत्री हितेश माली, जिला उपाध्यक्ष कीकसिंह बिरोलिया, आरबीडी जिलाध्यक्ष कमलेश माली, क्रांति मंच संस्थापक प्रवीण प्रजापति, आरसीपी जिलाध्यक्ष निकित चौहान, घीसूलाल प्रजापत बारवा, आरबीडी नगर प्रमुख दीपक प्रजापत, मीडिया प्रमुख यशपाल प्रजापत, लोकेश चौहान, सुरेश जनवा, मगाराम प्रजापत, श्रवण सिरवी, निर्मल घांची आदि मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
04:28