अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लाभार्थी परिवारों को चैक वितरण किए

- संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन
नगरपालिका रानी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत केंद्रीय अनुदान की राशि महिला लाभार्थी को उनके प्रगति के अनुसार प्रथम दितीय तृतीय वह चतुर्थ किस्त के रूप दी गई जिसमे नगर पालिका रानी खुर्द से 19 महिलाओं की किस्त जारी की गई जिसमे 4 चतुर्थ किस्त 11 की तृतीय किस्त वह 4 की दितीय किस्त कुल 8.70 लाख रुपए की राशि वितरण की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष इलियास चडवा, पार्षद सुनील बैरवा, मीठालाल बंजारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरीश गहलोत, मंडल महामंत्री भरत जीनगर, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन सुथार तथा नगरपालिका कर्मचारी निजामुदीन कुरैशी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़े भगवान की वाणी जीवंत वाणी है इसमे कौई भेद नहीं होता है- प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज