अंतिम शिविर में मेरानवाटांड पहुँचे धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सभी स्टॉलों का लिया बारीकी से जायजा

टुण्डी, 28 नवंबर — दीपक पाण्डेय।
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ के तहत आयोजित अंतिम शिविर में शुक्रवार को धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ मेरानवाटांड पहुँचे और शिविर की संपूर्ण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर अधिकारियों व लाभुकों से बातचीत की तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से रू-ब-रू हुए। जिलाध्यक्ष ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे संतोष कुमार सिंह बरवाटांड़, पूर्वी टुंडी पहुँचे जहाँ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में उन्हें फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी।
शिविर से लौटते समय वह बावनबाद गाँव के निवासी धनंजय मंडल से भी मिले, जो कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिलाध्यक्ष ने उनकी स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रदेश महासचिव आकिब जावेद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष शहनवाज़ हुसैन, प्रखंड महासचिव कालीचरण दास, देवरंजन रजक, सिद्धिक अंसारी, जयप्रकाश रजक, सुशील मुर्मू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुशांति हांसदा, ज्योति हांसदा, शेख़ अबूकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद मजीद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।














