अबुआ सरकार में ‘अबुआ नारी’ न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर


अबुआ सरकार में ‘अबुआ नारी’ न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर
लूनिया टाइम्स न्यूज | दीपक पाण्डेय, टुण्डी
टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के लूकैया पंचायत अंतर्गत पंडुगरी गांव निवासी
लिखोनी मंझियान, वर्तमान ‘अबुआ सरकार’ में ‘अबुआ नारी’ होते हुए भी न्याय के लिए
दर-दर भटकने को मजबूर नजर आ रही हैं।
पीड़िता की व्यथा जब लूकैया पंचायत के मुखिया तक पहुंची, तो पंचायत स्तर पर तत्काल
कार्रवाई करते हुए मामले की सुनवाई के लिए पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को पंच-परमेश्वर की उपस्थिति में लिखोनी मंझियान बनाम बुधिराम हांसदा
मामले की सुनवाई की गई, जिसमें जमीन विवाद मुख्य विषय रहा।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत जमीन से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
कागजातों की अधिकता और जटिलता के चलते निर्णय नहीं हो सका, जिसके बाद वंशावली के आधार पर
मामले को समझने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं हुए, जिस कारण
अगली तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता लूकैया पंचायत के मुखिया मनोज मुर्मू ने की, जबकि संचालन
झामुमो नेता एवं समाजसेवी अनवर अंसारी ने किया।
इस दौरान झामुमो नेता लोलिन बास्की, बुधिराम हांसदा, फारूक अली, मिहिलाल मुर्मू,
इंदर मरांडी, विजय मिस्त्री, मंगल रजवार, होपना हांसदा, मुलीन हांसदा,
सरकार हांसदा, मुंशी टुडू, जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय
के लोग उपस्थित रहे।
अगली पंचायत बैठक में समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।














