आकाशीय बिजली की चपेट से युवक की असामायिक निधन की खबर पर मिट्टी मंजिल में शामिल हुए टुण्डी विधायक

- टुण्डी
टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो आज़ अपने सप्ताह व्यापी दौरें से लौटें ही थे तभी उन्हें ख़बर मिली की पूर्वी टुंडी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी बबलू अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र मस्जिद अंसारी की असामायिक निधन हो गया है.
तभी उन्होंने आज़ शुक्रवार को कब्रिस्तान पहुंचे और मिट्टी मंजिल में शामिल होकर असमय निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। प्राप्त समाचार के अनुसार कल पूरे झारखंड में असमय आंधी तूफान एवं गर्जन के साथ ओले गिर रहा था भारी वारिश में मृतक मस्जिद अंसारी अपने सभी दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ रहा था तभी अचानक ज़ोर से ब्रजपात हुआ़ और उसके चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आज़ उसके असामायिक निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए जिसमें टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो अपने सभी समर्थकों के साथ इस दुःख की घड़ी में शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बंधाया तथा असमय निधन पर अपना गहरा संवेदना प्रकट किया। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ,झामुमो नेता ऐनुल अंसारी, अजीत मिश्रा, गिरिलाल किस्कू ,वशीर अंसारी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।














