News

आज सुबह 10 बजे से आयोजित होगा जिला स्तरीय मूक-बधिर सेमिनार, हाथों की अंगुलियों के इशारो से करेंगे भावों का इज़हार।

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली– रविवार 29 मार्च दिव्यांग सेवा समिति पाली का जिला स्तरीय तृतीय मूक-बधिर सेमिनार आज 10 बजे से श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन दुर्गादास नगर पाली में आयोजित होगा।

जिसमें विधायक भीमराज भाटी, जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री अध्यक्षता करेंगे। जबकि उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत मुख्य अतिथि होंगे।सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग पाली उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा अरोड़ा ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ गौरव कटारिया सहित उद्योगपति समाज सेवी तथा खेल प्रेमीयो को आमंत्रित करके अतिथि के रूप में सेमिनार में पधारकर मूक-बधिरो का उत्साह वर्धन करने का अनुरोध किया गया है।

अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि सेमिनार में मूक-बधिर हाथों की अंगुलियों के संकेत लेंग्वेज भाषा से एक दुसरे से वार्तालाप करके अपने भावों को व्यक्त करेंगे। साथ ही मूक-बधिरो को आत्मरक्षार्थ बंदूक से निशाना लगाना, कराटे, लाठी, तलवार संचालन के गुर सिखाए जायेंगे। इसके अलावा अपनी अपनी जीवनचर्या और रोजगार के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही मूक-बधिरो की विभिन्न समस्याओं यथा यूनिक डिसेबल कार्ड, रेल पास, रोडवेज पास की विसंगतियों रोजगार आदि के बारे में चर्चा कर करेंगे । कार्यक्रम को लेकर समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारीयों में जुटे हैं।

रिपोर्ट-घेवरचन्द आर्य

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button