News

आपकी सरकार आपके द्वार जैसे महत्वपूर्ण शिविरों से सभी योजनाओं का लाभ ले ग्रामीण – इन्द्रलाल बास्की

  • टुण्डी

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

पश्चिमी टुण्डी के जीतपुर पंचायत सचिवालय में कल से आयोजित हो रहे झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुप्रसिद्ध चैनल लूनिया टाइम्स को दूरभाष पर वर्तमान मुखिया इन्द्रलाल बास्की ने बताया कि सरकार द्वारा कल यानि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस शिविर में सरकार की हर महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष फोकस किया जायेगा तथा शिविर में कुल 21 स्टोलों का निर्माण किया गया है जिसमें अबुआ आवास, वृद्धावस्था पेंशन योजना, दीदी बाड़ी योजना, मनरेगा योजना, चिकित्सा ,ऋण, विद्युत आपूर्ति समेत कई अन्य योजनाओं से शिविर में आने वाले आवेदकों को लाभान्वित करने की जोरदार ढंग से तैयारी की गई है।

BREKING 1

मुखिया बास्की ने आगे बताया कि टुण्डी प्रखंड की यह पहली शिविर होगी तथा इस शिविर का उद्घाटन टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। लाभूकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए व्यापक रूप से वॉलिंटियरों की नियुक्ति की गई है। एवं सरकार की हर महत्वाकांक्षी योजनाओं का फार्म उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लाभूक इस महत्वपूर्ण शिविर से भरपूर लाभ ले सके ।साथ ही इस शिविर में दूरदराज़ से आने वाले लाभूकों को निःशुल्क पानी एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button