News

आर्य समाज की स्थापना के 150वें वर्ष पर “स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ” का होगा शिलान्यास

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे भूमि पूजन, दो दिवसीय भव्य समारोह 4-5 अक्टूबर को


Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

आबू पर्वत, 2 अक्टूबर।  आर्य समाज की स्थापना के 150वें वर्ष एवं स्मृति शेष स्वामी धर्मानन्द सरस्वती की 88वीं जयंती के उपलक्ष्य में आबू पर्वत पर एक नया शैक्षिक प्रकल्प प्रारंभ होने जा रहा है। “स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ” का शिलान्यास गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा रविवार, 5 अक्टूबर को प्रातः 11:53 बजे संपन्न होगा। इस अवसर पर देशभर से आर्य समाज के संन्यासी, विद्वान, राजनेता और शिष्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

दो दिवसीय समारोह का आयोजन

गुरुकुल के कुलपति स्वामी ओमानन्द सरस्वती ने बताया कि समारोह 4 और 5 अक्टूबर (शनिवार-रविवार) को आयोजित होगा। इसमें सामवेद पारायण महायज्ञ, वेदोपदेश, भजन, सत्संग, विद्वत् सम्मान, शास्त्रार्थ, व्याख्यान, व्यायाम प्रदर्शन, नाटिकाएँ और अनेक सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।

संतों का सान्निध्य

समारोह में देश के प्रमुख संत-संन्यासी भाग लेंगे। इनमें स्वामी प्रणवानन्द महाराज (नई दिल्ली), स्वामी विदेह योगी (कुरुक्षेत्र), स्वामी महाचैतन्य महाराज (हरिद्वार), महन्त दयाराम महाराज (शिकारपुरा), महन्त प्रतापपुरी महाराज (विधायक, पोकरण), महन्त हृदयशरण महाराज (गिरवर), महन्त तीर्थगिरि महाराज (मण्डवारिया) और महन्त नरसिंहदास महाराज (देलवाड़ा) प्रमुख हैं।

आमंत्रित राजनेता

समारोह में अनेराजनीतिक हस्तियाँ भी शामिल होंगी। इनमें प्रमुख हैं:IMG 20251002 WA0074

मदन राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा एवं राज्यसभा सांसद)

सतीश पूनिया (प्रदेश प्रभारी, हरियाणा भाजपा)

दामोदर अग्रवाल (प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं लोकसभा सांसद, भीलवाड़ा)

घनश्याम तिवाड़ी (राज्यसभा सांसद, जयपुर)

चुन्नीलाल गरासिया (राज्यसभा सांसद, उदयपुर)

रजनी भाई पटेल (प्रदेश महामंत्री भाजपा, गुजरात)

महेश भाई पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, सहकार भारती, गुजरात)

बाबुभाई जेबलिया (राष्ट्रीय महामंत्री, किसान मोर्चा भाजपा)

लुम्बाराम चौधरी (लोकसभा सांसद, सिरोही)

समाराम गरासिया (विधायक, आबू-पिण्डवाड़ा)

मोतीराम कोली (विधायक, रेवदर)

रतन देवासी (विधायक, रानीवाड़ा)

आर्य विद्वान और गृहस्थ

समारोह में आर्य समाज से जुड़े अनेक विद्वान व प्रमुख गृहस्थ भी शिरकत करेंगे। इनमें सुरेशचन्द्र आर्य (प्रधान, सार्वदेशिक सभा, नई दिल्ली), सुरेन्द्र कुमार आर्य (जे.बी.एम. ग्रुप, गुरुग्राम), धर्मपाल अग्रवाल (टी.सी.आई. ग्रुप, गुरुग्राम), डॉ. सुरेन्द्र कुमार (पूर्व कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय), डॉ. योगानन्द शास्त्री (नई दिल्ली), डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार (कुरुक्षेत्र), दीनदयाल गुप्ता (प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा, बंगाल), ओममुनि, कन्हैयालाल आर्य (मंत्री, परोपकारिणी सभा, अजमेर), जयन्तीलाल सिंघवी (कर्णावती), विजयसिंह भाटी (जोधपुर), जयसिंह गहलोत, जीववर्धन शास्त्री, डॉ. रामनारायण शास्त्री (सिरोही कॉलेज), आचार्य दिनेश कुमार रोजड, आचार्य धनञ्जय (गुरूकुल पोन्धा), पंडित नरेशदत्त आर्य मुनि एवं पंडित केशवदेव आर्य (भजनोपदेशक) शामिल होंगे।

प्रतिदिन का कार्यक्रम

  • प्रातः 6:30 से 8:30: संध्या एवं यज्ञ
  • 9:00 से 12:00: भजन एवं उपदेश
  • 12:00 से 2:00: भोजन
  • 2:00 से 5:00: भजन एवं उपदेश
  • सायं 5:00 से 6:00: यज्ञ एवं संध्या
  • 6:00 से 7:00: भोजन

विशेष कार्यक्रम:

  • 4 अक्टूबर, प्रातः 9 से 12 बजे: आर्य समाज का सार्द्ध शति समारोह
  • 4 अक्टूबर, दोपहर 2 से 5 बजे: विद्वत् सम्मान समारोह
  • 5 अक्टूबर, प्रातः 9 से 12 बजे: शिलान्यास
  • 5 अक्टूबर, सायं 4 से 6 बजे: ब्रह्मचारियों का व्यायाम प्रदर्शन

भामाशाहों का योगदान

गणेशमल सोनी परिवार, आबूरोड : सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन।

भीष्मदेव वानप्रस्थी एवं ओटीबाई की स्मृति में : स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती (दिल्ली) और पंडित केशवदेव शर्मा (सुमेरपुर) का सम्मान।

चन्द्रकान्ता एवं रामकिशन चुग्ध की स्मृति में : पंडित रामस्वरूप रक्षक (अजमेर) का सम्मान।

भगवानीदेवी चुग्ध एवं सुभाष वर्मानी की स्मृति में : पंडित नरेशदत्त आर्य मुनि का सम्मान।

सामाजिक सेवा कार्यक्रम

गोविन्दराम गुप्ता परिवार, फरीदाबाद की स्मृति में 253 विधवा वनवासी महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरण (दाल, चावल, गुड़, चीनी, तेल – प्रत्येक 5 किलो)।

नारायणलाल सोनी, आबूरोड की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी वसन्तीदेवी सोनी द्वारा सभी लाभार्थियों को कंबल वितरित किए जाएंगे।

तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

गुरुकुल आबू पर्वत के स्वामी ओमानन्द सरस्वती के नेतृत्व में डॉ. कमलेश कुमार शास्त्री, रामेश्वर जसमतियां, सत्यनारायण जूईवाला, भागीरथ आर्य, किशनलाल गहलोत, हरिभाई आर्य, दुर्गा प्रसाद गोयल, प्रभुभाई वेलाणी, वेदप्रकाश गुप्ता एवं गुरुकुल के अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button