News

आस्था का महाअभियान शुरू – खारोल समाज ने लिया माँ शाकम्भरी मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक संकल्प

सत्यनारायण सेन गुरला

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरलां/ भोपाल-सागर – भोपालसागर क्षेत्र में श्रद्धा और सामाजिक एकता का भव्य दृश्य देखने को मिला, जहां माँ शाकम्भरी मंदिर स्थल मटुनिया मंगरी पर बुधवार, 18 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय खारोल समाज की विशाल एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के विभिन्न चौखलों के पंच-पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026 02 19 at 8.12.50 AM

बैठक के दौरान समाजहित में सर्वसम्मति से बड़ा निर्णय लेते हुए माँ शाकम्भरी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए समाज के सभी आम चौखलों से प्रति घर 500 रुपये सहयोग राशि एकत्रित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य को सुनियोजित एवं मजबूत आधार देने के लिए जय माँ शाकम्भरी मंदिर विकास समिति का गठन किया गया।

समिति में जिम्मेदारियों का इस प्रकार हुआ वितरण
🔹 अध्यक्ष – हीरालाल एवं सवाईराम (गिद्दा खेड़ा)
🔹 कोषाध्यक्ष – बद्रीलाल पारी
🔹 सचिव – माधवलाल (छापरी)
🔹 उपाध्यक्ष – कालूलाल (मटुनिया)
🔹 कार्यकर्ता – रामलाल (भादसोड़ा) एवं पन्नालाल (मटुनिया)

प्रचार मंत्री के रूप में नियुक्ति

WhatsApp Image 2026 02 19 at 8.12.50 AM 1

विक्रमलाल मटुनिया, खेमराज मटुनिया एवं रमेश चंद्र पारी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज सेवा एवं सहयोग कार्यों के लिए श्यामलाल पारी, मदनलाल पारी, खेमराज राजपुरा, नाथूलाल रदाई, मिट्टूलाल गोदियाना, बंसीलाल गिद्दा खेड़ा, लादूलाल गिद्दा खेड़ा, गोपीलाल मटुनिया तथा तेजमल पारी सहित अनेक समाजजन सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में मोहन पाली, रामचंद्र जी भामाखेड़ा, रमेश चंद्र पचोरिया खेड़ा, वर्दीचंद जी राजपुरा, गणेश जी पारी, गोपाल सादड़ी, कैलाश पारी, अनिल पारी, कन्हैयालाल लडपचा, रमेश चंद्र गिद्दा खेड़ा, कन्हैयालाल पारी एवं हरलाल जी मटुनिया सहित समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button