News

ईदरा कॉम्प्लेक्स में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

  • भायंदर (पश्चिम)

  • IMG 20250805 WA0014

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर पश्चिम स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स को. हो. सो. लि., 60 फीट रोड पर 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सोसायटी के चेयरमैन समीर बजाज, सचिव विक्रम बी. राठौड़, कोषाध्यक्ष निमेश वोरा, समिति सदस्य, पूर्व पदाधिकारी और रहवासियों ने मिलकर झंडा वंदन किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया और सलामी दी गई।

भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद, इंकलाब जिंदाबाद, “वीरों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान” जैसे जोशीले नारे गूंजे। बच्चों ने तिरंगे के साथ नारे लगाए और “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पूरे ईदरा कॉम्प्लेक्स में तिरंगा फहराया गया।

IMG 20250815 WA0047 e1755238750373 IMG 20250815 WA0046

महिलाओं ने भी विशेष रूप से भाग लिया। छोटे बच्चों ने तिरंगे की टी-शर्ट पहनकर और हाथों में झंडा लेकर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के बाद मिठाई वितरित की गई और बंदी सेव के पैकेट बांटे गए।

इस अवसर पर चेयरमैन समीर बजाज, सचिव विक्रम राठौड़, कोषाध्यक्ष निमेश वोरा, पूर्व चेयरमैन दीपक जैन, पूर्व सचिव पंकज पासांग, पूर्व समिति सदस्य शांतिलाल जैन, राजेश शाह, दीपक शाह, प्रतीक शाह, राजेंद्र जैन, ललित जैन, धीरज जैन, पियूष अग्रवाल, करण भंडारी, कमलेश शाह, मितेश शाह सहित कई सदस्य और निवासी उपस्थित रहे।

अंत में, सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button