Festival

एकता में अनेकता के दर्शन की शानदार प्रस्तुति, एस एल पोरवाल स्कूल का शानदार कार्यक्रम

  • IMG 20250805 WA0014

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

भायंदर :- शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस एल पोरवाल स्कूल में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकता में अनेकता के दर्शन की प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा शानदार तरीके से दी गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के संस्थापक व भवन निर्माता दिलीप पोरवाल और अतिथि विशेष युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदानों को याद किया। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू सिंह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की और उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

WhatsApp Image 2025 08 15 at 19.13.08 WhatsApp Image 2025 08 15 at 19.13.07

एस एल पोरवाल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button