News

ऐतिहासिक धरोहर संजोये हुए है पडरिया तुला का धनुष यज्ञ मेला।ट्रस्ट की जमीन तथा बाग बगीचे धीरे धीरे हो रहे गायब।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space


विकास क्षेत्र बिजुआ का एक गांव है पड़रिया तुला जहां पर एक ठाकुरद्वारा का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है जिसका पौराणिक महत्व है और इसके बारे में कई मान्यताएं भी हैं महारानी सूरज कुंवरि बिजुआ स्टेट की महारानी थी उनके राज में यह मंदिर स्थापित किया गया था इसके उपरांत यहां पर धनुष यज्ञ मेला लगने लगा जिसकी वजह से गांव और मंदिर बहुत प्रसिद्ध हो गया मंदिर में एक पवित्र तीर्थ स्थल भी है तथा हर साल भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है मेले में बड़े-बड़े झूले तथा रामलीला व मौत का कुआं तथा अन्य कई व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र रहती हैं। मंदिर के वर्तमान सर्वराकार पुनीत कुमार सक्सेना ने बताया की इससे पहले हमारे पिताजी वीरेंद्र कुमार सक्सेना तथा उनके पहले हमारे पूर्वज मंदिर तथा मंदिर के अंतर्गत आने वाली संपत्ति आदि की देख रेख सैकड़ो साल से करते आ रहे हैं।तथा उन्ही की विरासत में मेले का आयोजन शुरू हुआ था जो की अभी तक लगता आ रहा है।ये मेला लगभग एक महीने तक लगातार चलता है।

WhatsApp Image 2025 11 26 at 5.10.52 PM

मेले में दूर दूर से दुकानदार तथा आसपास के दर्जनों गांव के लोग मेला देखने के लिए आते हैं तथा।मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी है मंदिर का सौंदर्य करण का कार्य तथा दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जा सकती हैं सभी दुकानदार अपनी दुकान लगा भी रहे हैं इसी मेले के चलते गांव को लोग मेले वाली पडरिया के नाम से पहचानते हैं।ग्रामीणों के अनुसार पहले मंदिर के अंतर्गत एक रामबाग तथा लक्ष्मण बाग समेत सैकड़ो एकड़ कृषि योग्य जमीन थी।जो कि जिम्मेदारों के चलते अब लगभग धीरे धीरे आबादी में तब्दील हो गई है। जिसके चलते मंदिर धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोता जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button