News

ऐसीबीईओ देसूरी ने सादड़ी, राजपुरा ,मांडीगढ व गुड़ा जाटान में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा व दक्षता आधारित आंकलन का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी 29नवंबर। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी, देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2 में चल रहे दक्षता आधारित आंकलन का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की कार्यवाहक संस्था प्रधान मधुकुमारी गोस्वामी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा प्रभारी मनीषा ओझा से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर परीक्षा अभिलेखों की जांच की। माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 11 29 at 15.09.56 6d98c9d2

इस अवसर पर कविता कंवर, प्रकाशकुमार शिशोदिया, सरस्वती पालीवाल, सुशीला सोनी,केनाराम व पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान का भी औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान मीठालाल बोराणा,दिलीपकुमार भाटी, शंकरलाल माली, उम्मेदराम पालीवाल उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़, गिरधारीलाल देवड़ा,जैलैश कुमार चौधरी व परीक्षा प्रभारी कानाराम सोलंकी,मुकेशकुमार गुर्जर, नारायणलाल सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इसी प्रकार माली ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2 में चल रहे दक्षता आधारित आंकलन का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कसनाराम माली, राजबाला राठौड़, राजाराम चौधरी व दशरथ दान सांदू, मोनिका कुमारी छीपा समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 20नवंबर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2दिसंबर तक चलेगी। कक्षा 3से 8के विद्यार्थियों के लिए 27नवंबर से 29नवंबर तक दक्षता आधारित आंकलन होना है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button