Religious

ओझागर महादेव में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालय में उमडा श्रद्धालुओं सैलाब

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

सावन महीने के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। प्रमुख तीर्थ शिवालयों पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही प्रमुख तीर्थ हरनी महादेव, तिलस्वां महादेव के साथ ही जिले के गुरलाॅ क्षेत्र के शिवालयों व ओझागर महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना करते हुए बाबा भोले का जलाभिषेक किया।

यहां उमड़ी भक्तों की भीड़ सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही बरसात होने व कभी बरसात रुक रुक आ रही है जिसमें श्रद्धालु महादेव के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं मंदिर के सामने ही सेन समाज की सराय में श्रद्धालु बरसात में रुकने की व्यवस्था है

WhatsApp Image 2025 07 28 at 18.54.20 e1753709232235
भगवान शिव को समर्पित सावन मास के पवित्र महीने का आज तीसरे सावन सोमवार के दिन शिव भक्तों की गुरलां के शिवालयों में सुबह से भीड़ लगनी शुरू हो गई. ओझागर महादेव के महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है. यह मंदिर क्षेत्र का सबसे प्राचीन और चमत्कारी मंदिर है, जहां पूरे साल भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिलती है और सावन में यह आस्था और भी बढ़ जाती है.

ओझागर महादेव मंदिर बड़ी बड़ी चट्टानों की गोद में शिवाय बना हुआ चट्टानों से प्राकृतिक दृश्य अपनी और आकर्षित करता है श्रद्धालुओं को। सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है. जिले भर के शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं. सावन माह के दौरान भक्त अभिषेक कर जल, दूध, बिल्व पत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

आज तीसरे सोमवार को सुबह से ही ओझागर महादेव मंदिर में भक्त सुबह से ही आने लग गए. मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भगवान के दर्शन करने में कोई समस्या न हो पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई है और महादेव को जल चढ़ाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गईं

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button