कदमाअहरा छठ घाट पर गंगाआरती में शामिल हुई जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम

- टुण्डी
टुण्डी कदमाअहरा छठ घाट में आज़ सायंकाल अर्घ्य में तथा पहली बार आयोजित गंगाआरती में जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम शामिल हुई और आस्था के महापर्व छठ के पावन पर्व पर छठव्रतियों के साथ कुछ देर अर्घ्य में भी भाग लिया।
बताते चलें कि टुण्डी के कदमाअहरा छठ घाट पर इस बर्ष युवा संघ एवं रजवार समाज की और से बहुत ही आकर्षक साज सज्जा एवं साफ सफाई कार्य किया गया था जिससे छठव्रतियों को किसी भी तरह की असुविधा महसूस नहीं हुआ और सायं काल अर्घ्य बहुत ही शांति एवं उत्साह के साथ संपन्न हो गया वहीं पहली पहली बार गंगाआरती जैसे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोग आस्था के महापर्व छठ का आनंद उठाया। मौके पर जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार पाठक, इंस्पेक्टर उमाशंकर ,भाजपा नेता नुनूलाल मंडल, युवा संघ के बंटी जायसवाल, कुंदन सिंह, तुलसी रजवार, बिनोद रजवार, कांग्रेस नेता प्रवीण कुमार जायसवाल, मीरा मंडल, राजेन्द्र मोदी,पारस भगत ,प्रकाश पाण्डेय, शिक्षक संघ के नवीन चन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।















