उत्तर प्रदेश

कानपुर गंगा मेला: नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने किया अतिथियों का स्वागत, ऐतिहासिक परंपरा का दिखा अद्भुत रंग

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

ऐतिहासिक कानपुर गंगा मेला में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कैंप कार्यालय बनाकर अथितियों का स्वागत एवं सम्मान माला फूल, गुलाल लगाकर किया गया, साथ में जलपान की व्यवस्था की गई थी, आपको बता दें होली के करीब एक सप्ताह बाद अनुराधा नक्षत्र में मनाया जाने वाला यह एक अनोखा पर्व है, जो 1942 से चला आ रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत द्वारा होली खेलने पर पाबंदी के विरोध में स्थानीय लोगों ने यह परंपरा शुरू की थी। आज यह शहर की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, 1942 में जब ब्रिटिश अधिकारियों ने कानपुर में होली खेलने से रोका और रंग खेलने वाले युवाओं को गिरफ्तार कर लिया,
कानपुर गंगा मेला
तब निवासियों ने तब तक संघर्ष किया जब तक कि उन्हें रिहा नहीं कर दिया गया। रिहाई के बाद, भव्य जश्न मनाया गया, तब से हर साल ‘गंगा मेला’ के रूप में इसे मनाया जाता है। यह मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। सरसैया घाट पर रंग-गुलाल के बाद, मेस्टन रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोग अक्सर जुलूस का स्वागत करते है, दिन भर रंग खेलने के बाद, शाम को सरसैया घाट पर गंगा आरती और अंतिम मिलन समारोह के साथ इस उत्सव का समापन होता है,
कानपुर गंगा मेला नेशनल मीडिया प्रेस क्लब कैंप कार्यालय में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार, खुलासा कानपुर संपादक संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रविन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री ठाकुर अंजली सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविंद दीक्षित, प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा, मंडल सलाहकार गोपाल गुप्ता, मंडल मीडिया प्रभारी सन्तोष कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अमित कुमार, जिला मंत्री सौरव वर्मा, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला प्रचार मंत्री सीमा श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शैलू शुक्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक, केशव तिवारी, अनुराग मिश्रा, अंजनी अवस्थी, अनिल सिंह चौहान, श्रवण कुमार, अनिल माथुर, पप्पू यादव, राजू सावरिया, अनिल, राजकुमार, राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र सहित सैंकड़ों सदस्यों व पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, शासन प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं का स्वागत व सम्मान करते हुए हजारों अतिथियों का स्वागत व सम्मान करने में अपना प्रमुख योगदान प्रदान किया।

*कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button