उत्तर प्रदेश
कानपुर: गोविन्द नगर से राजा पुरवा तक रमेश चन्द्र कुन्डे का औचक निरीक्षण, बदहाली देख जताई नाराजगी


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुन्डे ने आज कानपुर की विभिन्न कच्ची बस्तियों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोविन्द नगर, भीम नगर, ग्वालटोली, विजय नगर और राजा पुरवा जैसी बस्तियों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान गंदगी, पेयजल की समस्या और अधूरी सड़कों को देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई
उन्होंने निर्देशित किया कि दलित और पिछड़ी बस्तियों में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से खराब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।
कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट



