कारोई मंडल – दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और जनसेवा का मंत्र

- सत्यनारायण सेन गुरला
कारोई में भाजपा ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गुरला। भीलवाड़ा जिले के कारोई में भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत 14 व 15 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा जनसेवा के मूल सूत्रों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल जाट तथा भाजपा भीलवाड़ा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा की भावना पर जोर दिया।

द्वितीय सत्र में भीलवाड़ा नगर निगम के निवर्तमान मेयर राकेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की मूल विचारधारा और जनसेवा के सूक्ष्म बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बालू लाल चौधरी उपस्थित रहे। विभिन्न सत्रों में शंकर लाल गुर्जर, प्रहलाद त्रिपाठी, राकेश पाठक, मुकेश शर्मा और गोपाल तेली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा ने की।

इस अवसर पर भीलवाड़ा नगर निगम के पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष देबी लाल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल लाल तेली, विधानसभा संयोजक रामेश्वर छीपा, जिला सह संयोजक राजेंद्र सालवी, कारोई भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर, सत्यनारायण सेन गुरला, मंडल महामंत्री शंकर लाल जाट व सावरनाथ, देबी लाल राव, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मराज सालवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंसी जी गाडरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभु जी कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, सूर्यप्रकाश, कार्यक्रम प्रभारी रामचंद्र सुवालका, गोरी शंकर माली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।













