News
काला नमक फैक्ट्रियों की विषैले धुएं से लोगों का जीना हुआ मुहाल अविलंब बंद करे सरकार – टुण्डी विधायक

टुण्डी: झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी के जुझारू विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बुधवार को सत्र के माध्यम से दुसरे दिन भी जनहित से जुड़े मामले को गंभीरता पूर्वक उठाया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि कपुरियां ओ पी क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत अन्तर्गत ग्राम दुखितडीह में इन दिनों कई अवैध काला नमक फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है एवं उससे निकलने वाला विषैले धुएं से आमजनों का जीना दुश्वार हो गया है।

आगे विधायक श्री महतो ने लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए अविलंब इस काला नमक फैक्ट्रियों को बंद कर लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का मांग किया है तथा कहा कि इस काला नमक फैक्ट्रियों से पर्यावरण एवं जलवायु को प्रभावित किया जा रहा है इसे जनहित में बंद होना अतिआवश्यक है।














