उत्तर प्रदेश

कृष्णा कोचिंग क्लासेस द्वारा ‘Glorious Success’ पुस्तक का विमोचनप्रेस नोट

IMG 20250914 WA0016
कृष्णा कोचिंग क्लासेस की निदेशक मीना द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Glorious Success’ का आज भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महेश त्रिवेदी एवं शिवराम सिंह उपस्थित रहे।
IMG 20250914 WA0021
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। अपनी पुस्तक ‘Glorious Success’ के बारे में बताते हुए मीना द्विवेदी ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के जीवन में सफलता के मार्ग को प्रशस्त करने वाली प्रेरणादायी कृति है, जो उन्हें पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
IMG 20250914 WA0022
मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी और शिवराम सिंह ने मीना द्विवेदी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ‘Glorious Success’ विद्यार्थियों के लिए एक अमूल्य ग्रंथ साबित होगी और शिक्षा के क्षेत्र में मीना द्विवेदी का योगदान प्रशंसनीय है।
IMG 20250914 WA0023

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और hh गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में सभी को पुस्तक की प्रति भेंट की गई और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button