केसरिया धाम महातीर्थ पर गुरु भगवन्तों का मंगल प्रवेश एवं प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारम्भ

नेशनल हाईवे 48 पर स्थित जयपुर उदयपुर नेशनल हाईवे के मध्य गुलाबपुरा के निकट केसरिया धाम तीर्थ का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित आचार्य राष्ट्र संत नित्यानंदसूरी जी महाराज साहब एवं गुरु भगवन्तों के मंगल प्रवेश के साथ प्रारंभ हुआ

जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा भक्ति में झूमते हुए केसरिया धाम तीर्थ में मंगल प्रवेश हुआ जहा उनकी भव्य अगवानी तीर्थ के मुख्य आधार स्तंभ एवं तीर्थ के भूमि ग्रहण से वर्तमान तक के सभी महोत्सव के लाभार्थी भैरव भक्त नाकोड़ा गौशाला के संस्थापक पदम रांका एवं नीना देवी रांका परिवार और तीर्थ प्रेरक एवं मार्गदर्शक श्रीयुत भूषण भाई एवं मोजूद जन समूह ने की इसके बाद विधिकार एवं संगीतकार की मधुर बक्तिमय संगीत के साथ गुरुदेव के पावन सानिध्य में पूजन नवग्रह अष्ट मंगल पूजन क्षेत्रपाल भैरव स्थापना सहित 18 अभिषेक हुए पूरे परिसर को भव्य मंडपों एवं अलग-अलग खंडो में बांटा गया गई मंदिर सहित पूरे परिसर की भव्य आकर्षक सजावट की गई है प्रतिष्ठा को लेकर बाहर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है वही इस महोत्सव में पहली बार 150 से अधिक प्राचीन परमात्मा का पावन सानिध्य दादा गुरुदेव की पूजा प्रथम बार पढ़ाई जाएगी युग प्रधान दादा जगचंद्र सूरी जी की गुरु मूर्ति का दर्शन जिन मंदिरों में नित्य उपयोगी वार्षिक सामग्री प्रदान की जाएगी विशाल उद्यापन क्षेत्रीय संघ का महासम्मेलन सुवर्णरज जडित अति भव्य कलश ध्वज दंड के दर्शन ऋषभ कथा का आयोजन जिनवाणी श्रवण का भी अवसर मिलेगा













