News

कोठार में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिला थ्री-इन-वन प्रिंटर

  • IMG 20250805 WA0014

कोठार (बाली उपखण्ड) – राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोठार में दानदाताओं श्रीमान देवाराम / प्रभुजी भारका तथा श्रीमान छोगाराम / भेराजी खाटोणा (निवासी कोठार) द्वारा थ्री-इन-वन एच.पी. प्रिंटर भेंट किया गया। यह भेंट उनकी 26 जनवरी 2025 की घोषणा के अनुरूप दी गई।

प्रिंटर सौंपने के अवसर पर देवासी विकास संस्थान कोठार के अध्यक्ष श्री देवाराम भारका, वार्ड पंच श्री छोगाराम खाटोणा, श्री जोतारामजी खाटोणा, श्री जीवाराम तवाणा, प्रधानाचार्या श्रीमती लीला मीणा, श्री सांकलाराम मारु, श्रीमती लता बोहरा, श्रीमती ज्योति कुमारी, सुभाष चन्द मीणा व श्री उदयलाल मीणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने दानदाताओं श्रीमान देवाराम भारका, श्रीमान छोगाराम खाटोणा व उनके परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रिंटर से विद्यालय में प्रशासनिक कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों में सुविधा होगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button