News
क्षत्रिय दमामी समाज जैतारण पट्टी की बैठक में मृत्युभोज बंद करने पर विचार विमर्श

सोजत के निकटवर्ती गांव सियाट में आज दिनांक 13 /07/2025 को समाज अध्यक्ष श्री छैलाराम जी की अध्यक्षता ने क्षत्रिय दमामी समाज जैतारण पट्टी की सामूहिक बैठक का सफल आयोजन रहा
बैठक में समाज हित के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें मुख्य रूप से मृत्युभोज को बंद करने के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी समाज बंधुओं ने अपना समर्थन दिया , साथ ही वार्षिक आयोजन में प्रतिभा सम्मान समारोह रखने ओर रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया , इस दौरान समाज सुधार के कई मुख्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई गरीब ओर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करना , प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद कौशल विकसित करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन , समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना इत्यादि , इस सामूहिक बैठक में क्षत्रिय दमामी समाज जैतारण पट्टी 23 गांव के बंधु शामिल रहे










