News

खुडाला फालना मंडल में भाजपा की विशेष बैठक आज शाम होगी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत रहेंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

फालना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खुडाला फालना मंडल में आज शाम 5:15 बजे श्री रावणा राजपूत छात्रावास में एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश, जिला, विधानसभा व मंडल स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों व पूर्व अध्यक्षों, नगर कार्यकारिणी के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों व पूर्व प्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

मंडल संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर, मंडल महामंत्री रुपाराम चौधरी व अमित मेहता ने भी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में मंडल की गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button