खोखरा गांव में करंट से मरे दो किसानों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

सोजत।
निकटवर्ती खोखरा गांव में पिछले वर्ष खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से भूराराम और भंवरलाल की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना में मृतकों के परिवारों को राजस्थान सरकार की ओर से विद्युत विभाग द्वारा 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सोजत विधायक शोभा चौहान ने बुधवार को दोनों मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमावत, गोपाल सिंह खोखरा (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल सीरवी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल आगलेचा, व्यवस्थापक शिवमंगल सिंह, कॉपरेटिव अध्यक्ष कल्याण सिंह, करण सिंह जैतावत, महावीर सिंह चारण, चंपानाथ सांखला, भंवर सैनी, दलपत सिंह, मंगला राम, पेमाराम सीरवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक चौहान ने कहा कि सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।














