News

खोखरा ग्राम में प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, मोहल्लेवासियों को मिली राहत

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सोजत | गोपाल सिंह खोखरा | लूनिया टाइम्स न्यूज

सोजत उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखरा में जोशी मोहल्ला मठ में लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण को प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

जानकारी के अनुसार, जोशी मोहल्ला मठ क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और क्षेत्र को मुक्त कराया।

WhatsApp Image 2026 03 13 at 6.18.50 PM 1

इस दौरान उपखंड अधिकारी मंसिंगा राम जांगिड़, सोजत सीओ रतन देवासी, चंडावल थानाधिकारी अमरा राम मीणा, सरपंच लूम्बा राम तथा ग्राम विकास अधिकारी श्रवण सिंह की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई।

अतिक्रमण हटने के बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार जताया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए थे।

इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार जोशी, संजय जोशी, भगीरथ मेवाड़ा और सुमेरनाथ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि गांव की गोचर भूमि पर किए गए अन्य अतिक्रमणों को भी हटाकर भूमि को पूरी तरह मुक्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button