News

गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए करूणा ट्रस्ट विरार का अनूठा सेवा कार्य

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

मुंबई-बाली| भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को भूख-प्यास से बचाने के उद्देश्य से भायंदर स्थित करूणा ट्रस्ट विरार द्वारा इस वर्ष भी पतरे के झूले (चबूतरे), प्लास्टिक के बाउल, बर्ड फीडर, मिट्टी के बर्तन और पक्षी घरों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से विरार और भायंदर क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे वहां के पक्षी और अन्य छोटे जीव निर्बाध रूप से जल एवं भोजन प्राप्त कर सकें।

उल्लेखनीय योगदानकर्ता और लाभार्थी

इस पुनीत कार्य में कई समाजसेवियों का योगदान उल्लेखनीय है। इस वर्ष के मुख्य लाभार्थी दिलीपकुमारजी मणीलालजी शाह (मुंबई/वसई) है।

सहायक लाभार्थी के रूप में –

  • श्रीमती पार्वतीबेन छोटालालजी मरडिया (मुंबई/पिंडवाड़ा)
  • मातुश्री शांतिबेन जयचंदजी मुलचंदजी (मुंबई/पिंडवाड़ा)
  • श्रीमती सुखीबेन बाबुलालजी अचलाजी संघवी (मुंबई/शिवगंज)
  • सत्यपुर युवा मोर्चा (साई) – SYMS

सेवा का आह्वान और आयोजन समिति

करूणा ट्रस्ट विरार के तत्वावधान में इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में मीतेश समरथमल जैन (राठौड़), पिंडवाड़ा (मो. 9819477042) एवं कांतिभाई रिखबचंद जैन (तखतगढ़) (मो. 9970170780) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

365 दिनों तक निःशुल्क मिट्टी की कुंडी वितरण

करूणा ट्रस्ट विरार पशु-पक्षियों के कल्याण के लिए वर्ष भर कार्यरत रहता है। इसी क्रम में, संस्था की ऑफिस से पूरे वर्ष निःशुल्क मिट्टी की कुंडी उपलब्ध कराई जाती है। इच्छुक व्यक्ति इस सेवा का लाभ उठाकर पशु-पक्षियों के जीवन को संवारने में योगदान दे सकते हैं।

आह्वान – जीवदया का पुण्य कमाएं

संस्था ने सभी दयालु नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर पुण्य अर्जित करें और सदा निरोगी रहने का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस नेक कार्य से जुड़कर न केवल जीवदया का संदेश प्रसारित किया जा सकता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता भी फैलाई जा सकती है।

“आओ, इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए राहत का स्रोत बनें और अपने मानव धर्म का निर्वहन करें।”

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button