गुंदोज पीएम श्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव, विदाई समारोह व खेलकूद दिवस का आयोजन

गुंदोज पीएम श्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव, विदाई समारोह व खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन
जवाली गुंदोज | पाली । Hitesh Prasad
पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर कॉलोनी, गुंदोज में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए
विदाई समारोह एवं वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहा।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को तिलक, मोली एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
मंच संचालन पोलाराम परिहारीया द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की
शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना की।
समारोह के दौरान मयूर बैस एवं सवाई सिंह भाटी को उनके उल्लेखनीय योगदान के उपलक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया गया। खेलकूद गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।











