गुंदोज सेन्ट द्रोण पब्लिक विद्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित

- रिपोर्ट – हितेश प्रसाद
जवाली (गुंदोज)। गुंदोज स्थित Saint Dron Public Higher Primary School सेन्ट द्रोण पब्लिक विद्यालय में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं स्टेशनरी पुरस्कार देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में सेन्ट द्रोण पब्लिक विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर व्यवस्थापक सोहनसिंह मेफावत, अनिल जीनगर, किशोर, प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार, अध्यापक चतराराम प्रजापत, मनीष हीरागर, भरत राठौड़, अध्यापिका पायल कंवर, अनिता जैन, रिंकू वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे।











