शाहपुरा न्यूजShort News

गुरलाँ में महाशिवरात्रि उत्सव: सदाबहार महादेव पर भक्तों का सैलाब

गुरलाँ, सत्यनारायण सेन: गुरलाँ बस स्टैंड स्थित सदाबहार महादेव धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों वर्ष प्राचीन इस मंदिर में भक्तजन अपनी सच्ची मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह 6:00 बजे से शुरू हुआ अभिषेक दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसके बाद एक भव्य झांकी का निर्माण किया जाएगा। मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जनता ने श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के दर्शन करने का आग्रह किया है।

मंदिर परिसर की साफ-सफाई पूर्ण कर ली गई है, जिससे भक्तजन दिनभर निर्बाध रूप से भगवान के दर्शन कर सकें। इसके अलावा, गुरलाँ के अन्य प्रमुख मंदिरों—बाजार स्थित सदाशिव महादेव, बाग स्थित नीलकंठ महादेव—में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तजन सुबह से ही जलाभिषेक एवं अभिषेक कर शिव भक्ति में लीन नजर आए।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button