News
गुरलां के सदाबहार शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें

गुरला । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा।

श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। गुरला के त्रिलोकी नाथ सदाबहार शिव मंदिर (बस स्टैंड) सदाशिव मन्दिर ( सदर बाजार) मंदिर परिसरों को फूल-मालाओं और विद्युत रोशनी से सजाया गया था। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और शिव महिमा का पाठ भी आयोजित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और कतार प्रबंधन की व्यवस्था की गई थी।समेत अन्य शिवालयों में विशेष सजावट की गई थी।













