News

गुरलां क्षेत्र के बासड़ा में भगवान देवनारायण के भादवी छठ की धूमः मेले का हुआ आयोजन

  • IMG 20250805 WA0014

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

भगवान देवनारायण के भादवी छठ पर भगवान का श्रृंगार किया गया।


भीलवाड़ा के गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुंदली के बासड़ा में भगवान देवनारायण मंदिर में भादवी छट को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बासड़ा में प्राचीन व चमत्कारी श्री देव देवनारायण मंदिर में भगवान के भादवी छठ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। दो तीन पहले से ही से ही जागरण, भजन कीर्तन समेत कई आयोजन किए गए।

मंदिर में दर्शन करने पहुंची भक्तों की भीड़

आज सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह भगवान श्री देवनारायण की शोभा यात्रा ग्राम बासड़ा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होती हुई संपूर्ण ग्राम में भ्रमण कर मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा आकर्षक झांकियां, घोड़े, ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भक्तों के साथ मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

IMG 20250829 WA0036 IMG 20250829 WA0033

इस अवसर पर भगवान देवनारायण की प्रतिमा के सामने ध्वजा चढ़ाई गई। उसके बाद भगवान देवनारायण की आरती कर प्राचीन परंपरा के अनुसार मक्के की राबड़ी का भोग महाप्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया गया।

मेला स्थल का आकर्षक दृश्य

इस दौरान बड़ी संख्या में आरती दर्शन करने पहुंचे। बासड़ा के देवनारायण मंदिर में आज एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भक्तों को दर्शन में कोई समस्या नहीं हो, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। यहां साल में दो बार मेले का आयोजन किया जाता है। गुरला, कारोई, गुदंली, बागोर, गंगापुर, पुर, भीलवाड़ा, गाडरमाला, नोंगावा एवं आस पास के गांव के लोग दर्शन के लिए आते हैं

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button