NewsReligious

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने भेजा गुरुवंदन संदेश, महंत रामनाथ अवधूत का हुआ भव्य सम्मान

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

नोहर (राजस्थान)। पावन गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भारतमाता आश्रम, नोहर के महंत श्री रामनाथ अवधूत को शॉल, श्रीफल एवं गुरुवंदन संदेश भेंट स्वरूप भेजा गया। यह सम्मान देवस्थान विभाग के अधिकारियों लालचंद छींपा और नरेंद्र सिंह शेखावत के माध्यम से महंत अवधूत जी तक पहुँचाया गया।

IMG 20250710 WA0034

मुख्यमंत्री की इस पहल को स्थानीय संत समुदाय और श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण स्वागत किया और इसे गुरु परंपरा के सम्मान में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

भाजपा नोहर मंडल द्वारा संत सम्मान समारोह का आयोजन

इस शुभ अवसर पर भाजपा नोहर मंडल द्वारा भी एक “साधु-संत सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें महंत रामनाथ अवधूत जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20250710 WA0032 IMG 20250710 WA0027

समारोह में उपस्थिति रहे प्रमुख अतिथि:

  • काशीराम गोदारा – जिला प्रभारी
  • सोना देवी रैगर – तहसील प्रभारी एवं रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष
  • नन्दलाल वर्मा – जिला महामंत्री
  • अभिषेक पारीक – मंडल अध्यक्ष
  • ओम बिजारणियां, शैलेन्द्र वर्मा, गोपीराम रैगर, विक्रम स्वामी
  • श्रवण रैगर, विजय सैन, श्याम सुंदर हिसारिया, सुरेंद्र सिवर
  • दीपक कावलिया, विक्रम महायच, डॉ. महेश सहारण, प्रहलाद पेंटर
  • वैद्य कैलाश पंडा, रामकिशन जोशी, रामचंद्र स्वामी
  • अजीत सिंह राठौड़, लक्ष्य सिंह चारण एवं अन्य कार्यकर्ता

गुरु पूर्णिमा पर्व की विशेषता

गुरु पूर्णिमा भारत की आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जो गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन होता है। इस अवसर पर संत महात्माओं और गुरुजनों का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया जाता है।

नोहर में आयोजित यह समारोह सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का परिचायक रहा।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button