गुरूकुल प्रभात आश्रमः मेरठ के नव प्रविष्ट ब्रह्मचारीयो का उपनयन संस्कार एवं वार्षिक उत्सव 14 जनवरी मकर संक्रांति को

मेरठ। आर्य समाज सोशल मीडिया से मिली जानकारी अनुसार गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी, भोला झाल जनपद मेरठ, (उ.प्र.) का मकर संक्रांति महापर्व विक्रम संवत 2081माघ माह के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा मंगलवार 14 जनवरी को गुरूकुल परिचर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
इस अवसर पर 7 दिवसीय अथर्ववेद परायण महायज्ञ की पुर्ण आहुति देकर विश्व में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की जायेगी।
गुरूकुल मंत्री आचार्य वाचस्पति ने बताया कि गुरूकुल के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में सारे कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें नव प्रविष्ट ब्रह्मचारीयो का उपनयन संस्कार, वेद आरम्भ संस्कार, वैदिक विद्वानों के प्रवचन, आर्य भजन उपदेशको के भजन प्रवचन आयोजित होंगे।

गुरूकुल अध्यक्ष विवेक शेखर ने बताया कि इस अवसर पर ब्रह्मचारीयों के बौद्धिक ज्ञान की परिक्षा के तहत शास्त्र चर्चा तथा शारिरिक बल के लिए आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा। इससे पूर्व पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, सोमवार 13 जनवरी 2025 को वैदिक विद्वानों द्वारा शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। ऋग्वेद मे विविध विद्या विषय पर विद्वान अपने अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे।
साथ ही गुरूकुल की विख्यात त्रैमासिक संस्कृत पत्रिका पावमानी का लोकार्पण किया जायेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले खेल व्यायाम आदि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावन ब्रह्मचारियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये जायेंगे।













