गोला में पीआरडी जवान के घर लाखों की चोरी चोरों ने जेवर व नगदी उडाए विश्वजीत मिश्रा

विश्वजीत मिश्रा
शहर गोला गोकरणनाथ के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में चोरों ने एक पीआरडी जवान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित महिला स्वयं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पीआरडी जवान है, और घटना के वक्त वह अपनी ड्यूटी पर गई थीं।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी एक विधवा महिला, जो कुर्मी समाज से ताल्लुक रखती हैं, शनिवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी ड्यूटी पर रवाना हुईं।
जब वह ड्यूटी के बाद घर लौटीं तो देखा कि उनके मकान का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि अलमारी से सोने का झाला, चेन, बच्चों के खदुए और करीब दस हजार रुपये नकद चोरी हो चुके हैं।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी है और लिखित तहरीर भी सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- महिला ने यह भी जानकारी दी कि चोरी की यह पहली घटना नहीं है – तीन दिन पहले ही उनके घर से करीब 25 किलो लाही भी चोरी हो चुकी है
- बताया गया कि पीड़िता की एक मात्र विवाहित बेटी है, जो अपने पति के साथ दूसरे राज्य में रहती है।
महिला घर में अकेली रहती हैं और नियमित ड्यूटी पर जाती हैं। ऐसे में चोरों को मौके का अंदेशा पहले से रहा होगा, ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है।











