News

गौ सेवा, पौधारोपण और सामाजिक एकता के साथ धूमधाम से मनाया गया शोभाराम पांचाल (धामनिया) का जन्मदिन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • भीलवाड़ा | लूनिया टाइम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

भीलवाड़ा। समाज सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शोभाराम पांचाल (धामनिया) का जन्मदिन गुरुवार को विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों में समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:15 बजे सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने भगवान विश्वकर्मा से समाज की उन्नति और खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Image 2026 03 06 at 5.26.27 PM 1 e1772805250259

इसके बाद दोपहर 12:15 बजे भीलवाड़ा शहर के तिलक नगर स्थित पांचाल छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना आज के समय की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

दोपहर 1:15 बजे गौशाला पहुंचकर गौ माता को हरी घास व गुड़ खिलाकर गौ सेवा की गई और आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महान परंपरा बताते हुए इसे समाज के लिए पुण्य का कार्य बताया गया।

शाम 4:15 बजे पांचाल छात्रावास परिसर में केक काटकर जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने शोभाराम पांचाल (धामनिया) को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहने की कामना की।

इस अवसर पर समाज के सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठजन, अधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे, जिससे पूरा कार्यक्रम सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button