Religious
चारित्ररत्न विजयजी म. सा का चातुर्मास शंखेश्वर महातीर्थ में, गच्छाधिपति ने की घोषणा

- अहमदाबाद
- दीपक जैन
सौधर्म बृहत्तपागच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक संघ गणनायक विश्व पूज्य गुरुदेव विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के प्रशिष्य युगप्रभावक पुण्यसम्राट् गच्छाधिपति विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य एवं गच्छाधिपति विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.व आचार्य विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज चारित्ररत्न विजयजी म.सा., मुनिराज अजीतसेन विजयजी आदि ठाणा 2 का वर्ष 2025 का चातुर्मास विश्व प्रसिद्ध शंखेश्वर महातीर्थ में होगा।

गुरुदेव का चातुर्मास पुण्य सम्राट की पावन प्रेरणा से स्थापित एवं प्रतिष्ठित राजेन्द्रसूरि नवकार मंदिर में होगा। चातुर्मास की घोषणा चैत्री पूनम को नवकार मंदिर ट्रस्ट की आग्रहभरी विनंती पर त्रिस्तुतिक संघ के विभिन्न संघ एवं हजारों गुरु भक्तों की पावन उपस्थित में गच्छाधिपति ने की।















