News
जन-जन के द्वारा अखिलेश यादव का PDA संदेश

विश्वजीत मिश्रा, लखीमपुर खीरी
अयोध्या जनपद में PDA जनसंपर्क यात्रा के अंतर्गत 22 से 26 सितंबर तक अयोध्या, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क यात्रा निकाली गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के विचार जन-जन तक पहुँचाए गए।

लोगों को संदेश दिया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर और संविधान की रक्षा करते हुए PDA को संगठित करना है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और छुट्टा जानवरों की समस्या से त्रस्त है और 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।
इस PDA जनसंपर्क यात्रा का नेतृत्व समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं स्टार प्रचारक, दिव्यांग पंडित समरजीत ने किया। वे पूर्वांचल के 9 जनपदों में PDA का शंखनाद करेंगे।











