जल ही जगदीश, जल ही जीवन सेवा भारती द्वारा शीतल जल गृह का शुभारंभ प्रशंसनीय – माली

- नाडोल
जल ही जगदीश है,जल ही जीवन है,प्यासों को जल पिलाना पुण्य का कार्य है।
सेवा भारती द्वारा शीतल जल गृह का शुभारंभ प्रशंसनीय है। उक्त उद्गार सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय अंशी बाई मंदिर परिसर में लाला राम सीरवी की स्मृति में स्थापित शीतल जल गृह के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। माली ने कहा कि स्वर्गीय लालाराम सीरवी की धर्मपत्नी गजरो देवी व पुत्र रमेश कुमार, प्रकाश कुमार ने राजेंद्र कुमार वैष्णव की प्रेरणा से सेवा भारती के माध्यम से शीतल जल गृह का शुभारंभ कर अपने धन का सदुपयोग किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह मुनेश कुमार ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला व सेवा भारती के कार्यों को सराहा। पुजारी हरजी महाराज ने सेवा भारती की भूरि भूरि प्रशंसा की तथाऔर सेवा कार्य शुरू करने का आह्वान किया। पुजारी हरजी महाराज,सेवा भारती प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह मुनेश कुमार, सेवा भारती के खंड संयोजक जोर सिंह चौहान व सामाजिक कार्य आयाम प्रमुख राजेंद्र वैष्णव के करकमलों से शीतल जल गृह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर चंपालाल लोंगेशा,भूरा राम चौधरी, विकास घारू, गेनाराम भटनागर, धर्मेंद्र सिंह, टिकमाराम, लुंबाराम प्रजापत, नारायण लाल सुथार, महेश अखावत, प्रकाश कुमावत, रघुनाथ भटनागर, सुरेश सैन, विष्णु वैष्णव, लखमा राम, महेंद्र चौधरी, विष्णु कुमार,मोहन मेघवाल,रक्षा भटनागर समेत सेवा भारती के कार्यकर्ता व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिकआयाम के सेवा कार्य करती है। नाडोल में सेवा भारती द्वारा एक बाल संस्कार केन्द्र पूर्व में संचालित है।












