टुंडी न्यूजShort News

जाताखूंटी में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन, 70 महिलाओं ने कराई जांच

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 25 फरवरी (दीपक पाण्डेय): पश्चिमी टुंडी के जाताखूंटी पंचायत में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आईं 70 महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। पंचायत की मुखिया श्रीमती आशा मुर्मू के कठिन परिश्रम और व्यापक प्रचार-प्रसार के चलते महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में बीपी, शुगर सहित महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। यह शिविर सिनी संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया था। मौके पर सिनी संस्था के एरिया कोऑर्डिनेटर बिप्रजित सरकार, स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर सिन्टी कुमारी, फिल्ड स्टाफ सुनील मुर्मू, सुनीता देवी, उर्मिला मरांडी, रासोमुनि, अंगिता सोरेन, ज्ञानी जाटव सहित आयुष्मान केंद्र चरक से सीएचओ राजू जाटव, सीएचओ अंशु प्रिया, सीएचओ पूनम कुमारी, एएनएम रीता कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम का सराहनीय योगदान रहा।

इस सफल आयोजन के लिए पंचायत मुखिया आशा मुर्मू को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। महिलाओं ने इस शिविर के माध्यम से अपनी सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button