जीवन में कभी अभिमान नहीं करना चाहिए कंश ने अभिमान किया तो उसका नाश हो गया – कृष्ण मुरारी जी

- रानी स्टेशन।
रानी स्टेशन के प्रताप बाजार मे स्थित गणेश आश्रम मे श्रीकृष्ण मुरारी प्रेम परिवार जोधपुर के बैनर तले चल रही आप सभी प्रभु भक्तो के सहयोग से सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा के षष्टम् दिवस की कथा मे व्यासपीठ पर आसीन कृष्ण मुरारी महाराज जी ने आज रास महा रास कंश वध उद्धव चरित्र के साथ रुक्मणि विवाह की कथा का वर्णन बताते हुए कहा कि जीवन मे कभी भी अभिमान नही करना चाहिए गोपियों ने अभिमान किया तो भगवान दूर हो गए राधा ने मान किया तो भगवान दूर हो गए कंश ने अभिमान किया तो नाश हो गया उद्धव को अभिमान आया तो भगवान ने गोपियों के पास भेज दिया, कृष्ण की प्राप्ति के लिए केवल निर्मल मन ही चाहिए सच्ची लगन सच्चा विश्वास सच्चा भाव हो तो भगवान की प्राप्ति संभव है

जीवन मे सब कुछ मिलना संभव है लेकिन भगवान की भक्ति सत्संग मिलना मुश्किल है जब तक पूर्व जन्म के पुण्य होते हैं तभी सत्संग मिलता है और कलयुग में तो भगवान की प्राप्ति बहुत ही सरल है मात्र भगवद नाम से ही प्राप्ति संभव है कलयुग केवल नाम अधारा सुमिरी सुमिरि नर पारा केवल नाम के सहारे भगवान को प्राप्त किया जा सकता है मीरा बाई कर्मा बाई जना बाई तुकाराम एकनाथ नरसी मेहता इनके उदाहरण है रुक्मणि विवाह में लोग धूम धाम से बाराती बनकर सरोज प्रिया के आज मेरे श्याम की शादी है भजन में लोग झूम कर नाचने लगे महाराज ने ने भी आज झूम के नृत्य कर पंडाल को भक्ति माहौल में रस दिया आज की कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा महाराज ने रानी के पत्रकारों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया कृष्ण मुरारी प्रेम परिवार के रुक्मणि अरोड़ा ने बताया कि कल षष्टम दिवस दिनांक 16 सितम्बर को पितृ पक्ष मे पितृ स्तुति कृष्ण के 16107 विवाह नारद का शंका समाधान सुदामा चरित्र नंद बाबा यशोदा से मिलन राधा कृष्ण मिलन 24 गुरु की कथा सुकदेव जी की विदाई के साथ परीक्षित मोक्ष कथा ओर भागवत जी का विराम होगा













