National News

जोशी को जोधपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन – 5 से किया सम्मानित

  • सोजत सिटी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

 राकेश चौहान

पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं बालिका शिक्षा को लेकर जागृति पैदा करनें एवं प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने तथा परंपरागत पेयजल स्त्रोतों के प्रति जन जागरण अभियान में समर्पित भाव से जुड़े सोजत के अजय कुमार जोशी को जोधपुर सूर्य नगरी में जोधपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन – 5 से किया गया सम्मानित।

IMG 20240819 WA0136 1
अजय कुमार जोशी को जोधपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन – 5 से सम्मानित करते हुए

मुख्य अतिथि समाज सेविका सिद्धी जौहरी मिस इंडिया व जोधपुर उच्च न्यायलय बार एसोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम थोलिया व जोधपुर हाई कोर्ट के अधिवक्ता नाथु सिंह राठौड़ व मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश दवे व कमला नेहरू अस्पताल के डॉ. सी आर चौधरी द्धारा सोजत के अजय कुमार जोशी को जोधपुर सूर्य नगरी में जोधपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन – 5 से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जोशी को सम्मानित करने पर विधायक शोभा चौहान, पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सोजत नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुंम, भारत विकास परिषद् अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास, बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, धीरेन्द्र व्यास धर्मेंद्र व्यास, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत, ताराचंद सैनी, देवीलाल सांखला प्रकाश सोनी, मनीष व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी युवा तुर्क,प्रफुल्ल ओझा, हर गोविंद अवस्थी, जवरीलाल बौराणा, दिनेश व्यास, पार्षद लक्की जोशी, रमेश व्यास, सुरेंद्र व्यास पुनीत दवे आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि अजय कुमार जोशी, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन तथा पर्यावरण सुधार वृक्षारोपण व पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा शिक्षा समाज सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण वृक्षारोपण के लिए हर समय आगे रहते है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button