जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


कानपुर आज मुहाफिज़ ए नामूस रिसालत, कानपुर की बेबाक आवाज़, हक इंसाफ व इंसानियत, मानवता के पैरोकार, सर्वधर्म सद्भाव के पक्षधर, नफरत के इस दौर भारत जोड़ो मुहिम के अगुवाकार, समाजिक संस्था एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया शहर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया।

विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने कर्नलगंज मे, गरीब नवाज़ गेस्ट हाउस मे AIMIM टीम ने, परेड पर सपा नेता अरशद दद्दा के नेतृत्व मे, सुजातगंज मे एस एस रौश संस्थान के निदेशक शाहिद शाह अल्वी, बाबूपुरवा मे शहनवाज़ अन्सारी, शब्बीर अन्सारी, मोहम्मद मोहसिन, सैय्यद शाबान, कंघी मोहाल मे हाजी मुस्तकीम, बार एसोसिएशन के कनिष्क उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद एडवोकेट, ज़ीशान रिज़वी, चमनगंज मे इमरान शानू, आपका बब्लू खान, नई सड़क पर निज़ाम कुरैशी, परेड पर माविया चिश्ती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अलग अलग स्थानों पर केक काट कर माला व दुशाला, टोपी रुमाल, बुके आदि देकर सम्मानित किया गया साथ ही जन्मदिन की बधाई दी गयी ।

इस मौके पर लोगों ने समाज, देश व मुसलमानों की आवाज़ बनने पर गर्व जाताया और हयात ज़फर हाशमी द्वारा निरंतर किये जा रहे मानवता के कार्यो की सरहाना की।
कोरोना आपदा में शहर कानपुर मे सबसे ज्यादा दिनों तक रसोई चलाने वाले हयात ज़फर हाशमी व कोरोना के दूसरे चरण मे प्रदेश भर मे आक्सीजन बांटने बांटने वाले हयात ज़फर हाशमी के कार्यो की गाथा गई।




